पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की है। सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से लिखा है, नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा। प्लेबैक सिंगिंग छोड़कर क्या करेंगे अरिजीत सिंह अचानक नहीं लिया सिंगिंग छोड़ने का फैसला अरिजीत सिंह ने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है। उन्होंने लंबे समय से इस पर विचार किया और अब उन्हें लगता है कि यही सही समय है। वे अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे और भविष्य में नए अंदाज में उनसे जुड़ते रहेंगे। कई कारणों से विवादों में रहे हैं सिंगर सलमान खान से हुआ विवाद, सुल्तान फिल्म से हटाए गए साल 2014 के गिल्ड अवॉर्ड में सिंगर अरिजीत सिंह गाने तुम ही हो के लिए अवॉर्ड लेने पहुंचे। इस समय सलमान खान और रितेश देशमुख स्टेज पर मौजूद थे, जो लगातार सिंगर से मजाक कर रहे थे। मंच पर आकर अरिजीत ने कहा, ‘आप लोगों ने सुला दिया।’ इस पर सलमान ने कहा था, ‘इसमें हमारा कोई दोष नह
अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग:कहा- इसे खत्म कर रहा हूं, अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम, कई बार विवादों में रहे
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 9:50 पूर्वाह्न
---Advertisement---











