पंजाब के नामी सिंगर मास्टर सलीम, हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस और रोशन प्रिंस ने एक रियलिटी शो के शूट के दौरान सिंगर नछत्तर गिल का मजाक उड़ाया। तीनों ने नछत्तर गिल के एक सैड सॉन्ग को बैकग्राउंड में लगाकर रील बनाई। रील में तीनों उनके सुरों पर तंज करते हुए हंसते दिख रहे हैं। युवराज हंस की तरफ से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी अपलोड किया गया है। इस पर सिंगर नछत्तर गिल ने नाराजगी जताते हुए अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है सिंगर नछत्तर गिल ने लिखा- क्यों आप सब अपनी अक्ल का जनाजा निकाल रहे हो। मैं मानता हूं कि आप मुझसे बड़े और सुरीले कलाकार हो। इसके साथ नछत्तर गिल को उनके फैंस का साथ मिला है। फैंस ने कमेंट करके तीनों कलाकारों को ऐसा करने पर टोका है। फैंस ने लिखा है कि तीनों की गायकी अच्छी है। नछत्तर गिल भी उम्दा सिंगर हैं। मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस को इस तरह किसी साथी कलाकार का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए था। तीनों सिंगरों ने ऐसे उड़ाया मजाक तीनों ने मिलकर एक वीडियो बनाया है। जिसमें नछत्तर गिल को साडी जान ते बनी है, तेरा हस्सा हो गया, साडी जान ते बनी है, तेरा हस्सा हो गया गीत चल रहा है। वीडियो की शुरुआत में और बीच में लंबे सुर लगाकर सिंगर का मजाक उड़ा रहे हैं। युवराज हंस के ऑफिशियल पेज पर यह पोस्ट की गई। हालांकि विवाद बढ़?
मास्टर सलीम ने नछत्तर गिल का मजाक उड़ाया:युवराज हंस-रोशन ने दिया साथ, पंजाबी सिंगर बोले- तीनों अपनी अक्ल का जनाजा निकाल रहे
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 5:29 पूर्वाह्न
---Advertisement---











