बॉर्डर 2 में नजर आ रहे एक्टर वरुण धवन मुंबई मेट्रो से सामने आए एक वीडियो से विवादों में घिर गए। दरअसल, वीडियो में एक्टर मेट्रो के ओवरहेड रॉड में पुश-अप करते दिखे थे, जिसके बाद मेट्रो एथॉरिटी ने वीडियो जारी कर इसे दंडनीय अपराध कहा था। अब इस विवाद पर वरुण धवन की टीम ने सफाई देते हुए कहा है कि एक्टर पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया है। वरुण धवन की टीम ने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा, हम वरुण धवन और मुंबई मेट्रो को लेकर आई हालिया खबरों पर स्पष्टीकरण देना चाहते हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वरुण पर किसी भी तरह का कोई जुर्माना या दंड नहीं लगाया गया है। अधिकारियों द्वारा किया गया पहले का पोस्ट हटा लिया गया है और इस गलतफहमी को दूर करने में उनके सहयोग के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। वरुण शहर के नियमों और मेट्रो विभाग की कोशिशों का पूरा सम्मान करते हैं। क्या थी मेट्रो एथॉरिटी की पोस्ट यह वीडियो आपकी एक्शन फिल्मों में दिखने वाले डिस्क्लेमर के साथ आना चाहिए था, वरुण धवन- ‘महा मुंबई मेट्रो में इसे आजमाने की कोशिश न करें।’ हम समझते हैं, दोस्तों के साथ मेट्रो में घूमना-फिरना अच्छा लगता है, लेकिन जो पकड़ने वाले हैंडल होते हैं, वे लटकने के लिए नहीं होते। मेट्रो एथॉरिटी की पोस्ट में आगे लिखा गया था, इस तरह के काम उपद्रव फैलाने या संपत्ति को नुकसान पहुंच?
मेट्रो विवाद पर वरुण धवन की टीम की सफाई:कहा- कोई जुर्माना या दंड नहीं लगाया गया, हैंडल से लटकने पर मेट्रो एथॉरिटी ने दी थी चेतावनी
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 11:50 पूर्वाह्न
---Advertisement---











