क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल, बिजली गिरने की भी संभावना

On: जनवरी 28, 2026 1:08 अपराह्न
Follow Us:
cg weather update: छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल, बिजली गिरने की भी संभावना
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों को फिलहाल राहत मिली है, हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की ठंड की वापसी के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।. हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।. तापमान की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। हालांकि यह ठंड पहले की तरह ज्यादा असरदार नहीं होगी।. नया विक्षोभ करेगा प्रभावित. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पछुआ हवाओं की द्रोणिका भी बनी हुई है। 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसका असर छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में देखने को मिल सकता है।. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जनवरी को सरगुजा संभाग और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।. रायपुर में आज का मौसम.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });