Janjgir Champa Tractor Accident: जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक से जा रहे दोनों युवक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। (जांजगीर चांपा ट्रैक्टर बाइक एक्सीडेंट). मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अविनाश यादव पिता बुधराम यादव और अविनाश यादव पिता संतोष यादव के रूप में हुई है। दोनों युवक खिसोरा गांव, थाना बलौदा के निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से नवागांव (खिसोरा) गए हुए थे।. गुरुवार दोपहर उनकी बाइक सड़क पर अचानक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। (Janjgir Tractor bike accident). हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ट्रैक्टर चालक और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Janjgir Champa Tractor Accident: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
By worldprime
On: जनवरी 30, 2026 11:49 पूर्वाह्न
---Advertisement---










