क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट के संकेत, छाए रहेगा घना कोहरा

On: जनवरी 30, 2026 12:58 अपराह्न
Follow Us:
cg weather update: अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट के संकेत, छाए रहेगा घना कोहरा
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद आगामी 3 दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, आज प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update:

सिनोप्टिक सिस्टम का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी भारत में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसकी मुख्य हवा समुद्र तल से करीब 12.6 किलोमीटर ऊपर लगभग 130 नॉट की रफ्तार से बह रही है। इसके अलावा 2 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिलेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज और अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। वहीं 3 और 4 फरवरी को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में 30 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });