Sukma Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को कुल 8 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में ACM रैंक का नक्सली शामिल है, जबकि इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं।. आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने SLR, INSAS, . Point three zero three, period. 315 रायफल सहित भारी मात्रा में एम्युनेशन पुलिस को सौंपा। पुलिस के मुताबिक, ये सभी नक्सली गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्रों में सक्रिय थे और विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।. यह आत्मसमर्पण सुकमा पुलिस और अल्लूरी सीताराम राजू जिला पुलिस (आंध्र प्रदेश) के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है। पूरी कार्रवाई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले माओवादियों को मुख्यधारा में शामिल कर पुनर्वास प्रदान करना है।
Sukma Naxal Surrender: सुकमा में 8 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस के सामने डाले हथियार
By worldprime
On: जनवरी 30, 2026 4:45 अपराह्न
---Advertisement---





