क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बेंगलुरु में पालतू कुत्ते का महिला पर हमला, VIDEO:चेहरे-गर्दन पर काटा, 50 से ज्यादा टांके आए; बचाने आए युवक पर भी झपटा

On: जनवरी 30, 2026 6:46 अपराह्न
Follow Us:
बेंगलुरु में पालतू कुत्ते का महिला पर हमला, video:चेहरे गर्दन पर काटा, 50 से ज्यादा टांके आए; बचाने आए युवक पर भी झपटा
---Advertisement---

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला पर पालतू कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। उनकी गर्दन, चेहरे, हाथों और पैरों पर काट लिया। साथ ही महिला को बचाने आए एक युवक पर भी हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। उसके चेहरे और सिर पर 50 से ज्यादा टांके आए हैं। घटना 26 जनवरी की सुबह करीब 6:54 बजे HSR Layout की टीचर्स कॉलोनी में हुई। महिला अपने घर के सामने टहल रही थी, तभी कुत्ते ने हमला कर दिया था। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। 7 तस्वीरों में पूरी घटना देखें महिला के चेहरे, सिर, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें हमले में महिला के चेहरे, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसके शरीर पर गहरे घाव हैं, जिन पर तुरंत टांके लगाने पड़े। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की तस्वीर भी सामने आई है, इसमें वे गंभीर घायल हैं और चेहरे और सिर पर बहुत सारे टांके दिखाई दे रहे हैं। महिला के पति ने लापरवाही का आरोप लगाया पुलिस के मुताबिक कुत्ता अमरेश रेड्डी नाम के व्यक्ति का है। महिला के पति ने HSR Layout पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं और सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि हमला किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल कुत्ते के मालिक के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कैसे जानें कि कोई आवारा कुत्ता हमला कर सकता है? कुत्तों के व्यवहार को समझना बेहद जरूरी है, खासकर जब वे आवारा हों। उनकी हरकतें और बॉडी लैंग्वेज से हम पता लगा सकते हैं कि वे शांत हैं या आक्रामक होने वाले हैं। समय रहते इस बात की पहचान कर लेना बचाव की पहली सीढ़ी है। इसे इस ग्राफिक से समझिए। ———————- ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में फैसला सुरक्षित:कहा- हर दिन 100 कुत्तों की नसबंदी करना भूसे के ढेर में सुई खोजने जैसा सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आवारा कुत्तों की नसबंदी और दूसरी जगह शिफ्ट करने के 7 नवंबर के आदेश में बदलाव की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा। कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार हर दिन सिर्फ 100 आवारा कुत्तों की नसबंदी कर रही है जो नाकाफी है। यह भूसे के ढेर में सुई खोजने जैसा है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });