क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

न्यूयॉर्क में NBA मैच एंजॉय करते दिखे रणवीर–दीपिका:स्टेडियम में कपल को देख हैरान हुई फैन, शेयर की सेल्फी

On: जनवरी 4, 2026 12:26 अपराह्न
Follow Us:
न्यूयॉर्क में nba मैच एंजॉय करते दिखे रणवीर–दीपिका:स्टेडियम में कपल को देख हैरान हुई फैन, शेयर की सेल्फी
---Advertisement---

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में न्यूयॉर्क में एक NBA गेम के दौरान नजर आए। बास्केटबॉल मैच के दौरान दोनों ने फैंस के साथ सेल्फी लीं। एक फैन ने इस मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। तस्वीर में दीपिका ब्लैक लेदर जैकेट में दिखीं। वहीं, रणवीर ने ब्लैक कोट और ब्लैक बीनी पहनी हुई थी। फीमेल फैन ने अपनी पोस्ट कैप्शन में लिखा कि दीपिका और रणवीर को देखकर वह कुछ पलों के लिए हैरान रह गईं। रणवीर-दीपिका ने नया साल अमेरिका में मनाया बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका ने नया साल 2026 अमेरिका में मनाया। इस दौरान दीपिका लास वेगास में बैकस्ट्रीट बॉयज के कॉन्सर्ट में भी शामिल हुईं। यह उनके बकेट लिस्ट का हिस्सा था। न्यूयॉर्क में दोनों ने सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट बंगलो में समय बिताया। यहां उन्होंने मोदक भी बनाए। विकास खन्ना ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साथ ही खन्ना ने लिखा था, “यह 2025 का सबसे शुभ अंत है, भारत के सम्मान में एक नई शुरुआत। टीम बंगलो को रणवीर और दीपिका के साथ उनका पहला मोदक सेलिब्रेट करने का सौभाग्य मिला। आज बंगलो आने वाले सभी मेहमान 2026 की शुभ शुरुआत के लिए अनार और इलायची के मोदक का आनंद लेंगे। धुरंधर का जश्न, जो दुनिया की किसी भी फिल्म से ऊंचा खड़ा है।” वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने शानदार कमाई की है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन रणवीर सिंह के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। दरअसल, फिल्म पत्रकार राहुल राउत ने जानकारी दी है कि कल्याणी निर्देशक जय मेहता की फिल्म प्रलय में नजर आएंगी। प्रलय को बड़े लेवल पर बनाई जा रही जोंबी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। रणवीर सिंह पहले से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। अब मेकर्स फिल्म की स्केल और पहुंच को और बढ़ाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म से रणवीर सिंह प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को हंसल मेहता और समीर नायर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जाएगा। शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });