क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

महिला ने PM मोदी-डेरा बल्लां संत को दी गालियां:बोली- बेटी बीमार, मेडिकल स्टोर बंद, कहां जाऊं; जालंधर पुलिस ने रात में ही अरेस्ट किया

On: फ़रवरी 2, 2026 8:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
महिला ने pm मोदी डेरा बल्लां संत को दी गालियां:बोली बेटी बीमार, मेडिकल स्टोर बंद, कहां जाऊं; जालंधर पुलिस ने रात में ही अरेस्ट किया
---Advertisement---

जालंधर में एक महिला ने PM नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को गालियां दी। उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर शेयर किया। महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से परेशान हूं। हर तरफ रोड ब्लॉक हैं, उनको जाने नहीं दिया जा रहा। महिला ने कहा कि मेरी बेटी रात से बीमार है। वह उल्टियां कर रही है। मेरी स्कूटी में तेल तक नहीं है। प्रधानमंत्री के आने से पहले आदमपुर का सारा रोड बंद कर दिया गया है। रोड बंद तो दूसरी बात, किसी दुकान तक को नहीं खुलने दिया। मेडिकल स्टोर तक बंद करवा दिए गए। महिला ने कहा कि ऐसे हालातों में किसी को इमरजेंसी पड़ जाए तो कहां जाएं और कैसे जाएं। पुलिस वाले किसी की बात नहीं सुनते, न ही जाने देते हैं। मैं तो पुलिस से भी नहीं डरती हूं। उनको भी सीधा करके आई हूं। मैं किसी से नहीं डरती। अंध भक्त डरते होंगे तो डरते रहें। किसी को तकलीफ हो तो मुझे फोन लगा ले। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठन और स्थानीय लोग आदमपुर पुलिस थाने में पहुंचे। इसके बाद देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब विस्तार से पढ़िए महिला ने क्या कहा…. जंडूसिंघा की रहने वाली है महिला महिला का वीडियो सामने आने के बाद आदमपुर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। महिला की पहचान हरप्रीत निवासी गांव जडूसिंघा के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों के लोग और स्थानीय लोग थाने पहुंचे गए। जहां उन्होंने महिला के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। पंच ने दर्ज करवाई शिकायत जडूसिंघा के पंच जोगिंदर पाल सिंह, सन्नी जस्सल, बलवीर कुमार और रणजीत चोपड़ा ने इस संबंध में आदमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जोगिंदर ने बताया कि प्रधानमंत्री के डेरा सचखंड बल्लां दौरे के बाद महिला ने यह वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में महिला ने गालियां दी हैं और आपत्तिजनक बातें कही हैं। आदमपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरप्रीत को हिरासत में ले लिया। देर रात 11 बजे के करीब उसे आदपुर थाने लाया गया। थाना के SHO रविंदर पाल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बोली- महिला का मकसद पता कर रहे महिला से पूछताछ की जा रही है कि कहीं माहौल को खराब करने के लिए तो उसने ऐसा नहीं किया या सच में बेटी के बीमार होने से वह परेशान थी। पुलिस का कहना है कि वीडियो की भी हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि महिला का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड तो नहीं है। फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। ——– ये खबर भी पढ़ें… सियासी बात नहीं, मगर पूरा पंजाब साध गए PM मोदी, दोआबा में सत्ता को संतों से छोटा दिखाया; माझा में बॉर्डर छोड़ ट्रेड, मालवा बजट-रोजगार से जोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से बिना राजनीतिक बात किए मालवा-माझा और दोआबा साध गए। पीएम ने जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना का दो बार जिक्र किया। इन शहरों में भाजपा की 40 सीटों पर नजर है। जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर की सीटों पर दलित वोटर्स का ज्यादा प्रभाव है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });