क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Double Murder: घर में पति-पत्नी की अधजली लाश, हत्या कर शव जलाने की आशंका !

On: जुलाई 15, 2026 6:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raigarh Double Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती के अधजले शव उनके घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रिटायर्ड SECL कर्मी मंगलूराम राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनई बाई राठिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के बाद शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।. जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा के औरामुड़ा गांव निवासी मंगलूराम राठिया अपनी पत्नी के साथ धान की खेती के लिए क्रोंधा गांव में रह रहे थे। वह SECL से लोडर ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। करीब पांच वर्ष पहले सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने क्रोंधा गांव में लगभग चार एकड़ जमीन खरीदी थी और वहीं मकान बनाकर खेती कर रहे थे।. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दोनों अपने घर में मौजूद थे। बुधवार सुबह खेती और घर की देखरेख के लिए नियुक्त व्यक्ति जब वहां पहुंचा तो उसने दोनों के अधजले शव देखे। इसके बाद सरपंच, ग्रामीणों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।. मृतक के दामाद वीर सिंह ने बताया कि पहली नजर में मामला हत्या का प्रतीत होता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।. ग्रामीणों ने भी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });