भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में SUV का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2026 की शुरुआत टाटा मोटर्स के लिए अच्छी रही है। टाटा नेक्सॉन ने जनवरी महीने में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार डिजायर को पीछे छोड़कर नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है। जनवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन ने अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल दर्ज की है। पिछले महीने नेक्सॉन की कुल 23,365 यूनिट्स बिकीं। वहीं मारुति डिजायर 19,629 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। भारतीय पैसेंजर व्हीकल (PV) मार्केट में अब SUV सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 55% हो गई है। नेक्सॉन और पंच ने नया रिकॉर्ड बनाया जनवरी में टाटा मोटर्स की दो सबसे पॉपुलर SUV नेक्सॉन और पंच दोनों ने ही अपनी अब तक की सबसे अच्छी मंथली सेल दर्ज की है। जहां नेक्सॉन की सेल 23 हजार यूनिट्स के पार निकल गई। वहीं टाटा पंच की भी 19,257 यूनिट्स बिकीं। इसके साथ ही नेक्सॉन ने एक बड़ा माइलस्टोन भी पार कर लिया है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से नेक्सॉन की कुल बिक्री 10 लाख (10,00,000) यूनिट्स के पार भी पहुंच गई है। वहीं टाटा पंच ने भी महज चार साल और तीन महीने के भीतर 7 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। टॉप-10 में मारुति का दबदबा बरकरार भले ही नेक्सॉन नंबर-1 पर रही हो, लेकिन टॉप-10 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा का?
जनवरी 2026 में टाटा नेक्सन बनी देश की नंबर-1 कार:रिकॉर्ड 23,365 यूनिट्स बिकीं, मारुति की डिजायर को पीछे छोड़ा
By worldprime
On: फ़रवरी 2, 2026 3:34 अपराह्न
---Advertisement---











