Kanker Bike Accident: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह पीवी-9 मार्ग पर दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें इलाज के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर दो सगे भाई जा रहे थे। तेज रफ्तार के चलते दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

इलाज के दौरान दो सगे भाइयों ने तोड़ा दम
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को पखांजूर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
item_sourceitem_content





