Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तूता गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र पटेल, निवासी तूता के रूप में हुई है। खून से सनी हालत में युवक का शव मिला है।. प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं घटनास्थल के पास से जहर भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस के सामने हत्या और आत्महत्या, दोनों की आशंका बनी हुई है।. घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
Raipur Breaking: रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत, सिर पर गहरी चोट और पास में मिला जहर; हत्या या आत्महत्या?
By worldprime
On: फ़रवरी 3, 2026 2:05 अपराह्न
---Advertisement---





