CG Rape: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विधवा महिला ने अपने दो देवरों पर दुष्कर्म (Gaurela Rape Case) का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। (गौरेला देवरों ने भाभी से दुष्कर्म). जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो गया था। पति की मौत के बाद महिला घर में अकेली रह रही थी। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवरों (Gaurela Devar Bhabhi Rape Case) ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने पहले भी मामले की शिकायत दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई करवाने का प्रयास किया था, लेकिन विभिन्न कारणों से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। (गौरेला देवरों ने भाभी से दुष्कर्म). गौरेला थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन देने के बाद वह करीब एक वर्ष के लिए दूसरे स्थान पर चली गई थी। महिला द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर भी बंद या गलत मिलने के कारण पुलिस उससे संपर्क नहीं कर सकी। अब महिला के वापस आने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में अपराध दर्ज किया गया है।. पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाएं अलग-अलग समय और अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा की गई थीं। इसी कारण भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और मामले की जांच जारी है।
CG Rape: देवरों ने भाभी से किया दुष्कर्म, अकेलेपन का फायदा उठाकर बनाया हवस का शिकार
By worldprime
On: जून 1, 2026 4:45 अपराह्न
---Advertisement---