क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एअर इंडिया ड्रीमलाइनर के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच शुरू:कल लंदन-बेंगलुरु विमान का स्विच लॉक नहीं हो रहा था; प्लेन के उड़ान पर पाबंदी

On: फ़रवरी 3, 2026 12:07 अपराह्न
Follow Us:
एअर इंडिया ड्रीमलाइनर के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच शुरू:कल लंदन बेंगलुरु विमान का स्विच लॉक नहीं हो रहा था; प्लेन के उड़ान पर पाबंदी
---Advertisement---

एअर इंडिया ने अपने सभी 787 ड्रीमलाइनर विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की दोबारा जांच कर दी है। यह फैसला लंदन के हीथ्रो से बेंगलुरु विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी के बाद लिया गया है। विमान में 200 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष उप्पल ने बोइंग 787 के पायलटों को ईमेल भेजकर यह जानकारी दी। फिलहाल एयर इंडिया के बेड़े में 32 बोइंग 787 विमान हैं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने पायलटों को ईमेल भेजा लंदन-बेंगलुरु का स्विच लॉक हो था सोमवार को एक पायलट ने बोइंग 787 विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच से जुड़ी खराबी की रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि स्विच लॉक हो गया है। यह विमान रविवार को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना होकर सोमवार सुबह बेंगलुरु पहुंचा था। रिपोर्ट के बाद विमान की उड़ान पर पाबंदी लगा दी गई है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता फ्यूल कंट्रोल स्विच पर खास ध्यान इसलिए भी दिया जा रहा है, क्योंकि जून में अहमदाबाद में 787-8 प्लेन क्रैश की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद ईंधन आपूर्ति कट गई थी। उस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हुई थी। एयर इंडिया ने उस हादसे के बाद भी पिछले साल फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच कराई थी। फ्यूल कंट्रोल स्विच का काम और तकनीक… जानिए फ्यूल कंट्रोल स्विच विमान के कॉकपिट में थ्रस्ट लीवर के पास होते हैं। ये इंजन में फ्यूल की सप्लाई को कंट्रोल करते हैं। इसका मुख्य काम इंजन में फ्यूल की सप्लाई को शुरू करना (रन पोजिशन) या बंद करना (कटऑफ पोजिशन) है। हर इंजन के लिए अलग-अलग फ्यूल कंट्रोल स्विच होता है। उदाहरण के लिए, बोइंग 787 में दो इंजन हैं, तो दो स्विच होंगे- एक बाएं इंजन के लिए, एक दाएं के लिए। रन पोजिशन: जब स्विच ‘रन’ पर होता है, तो फ्यूल वाल्व खुलता है और इंजन में फ्यूल की सप्लाई शुरू हो जाती है। इससे इंजन चालू रहता है और विमान को थ्रस्ट मिलता है। कटऑफ पोजिशन: जब स्विच को ‘कटऑफ’ पर किया जाता है तो फ्यूल वाल्व बंद हो जाता है और इंजन में फ्यूल की सप्लाई रुक जाती है। इससे इंजन तुरंत बंद हो जाता है। फ्यूल कंट्रोल स्विच स्प्रिंग-लोडेड होते हैं और इनमें डिटेंट (एक तरह का लॉक) होता है, जो इन्हें अपनी पोजिशन में स्थिर रखता है। स्विच को हिलाने के लिए तीन स्टेप्स चाहिए- पकड़ना, डिटेंट से बाहर निकालना और रिलीज करना। ये कोई नॉर्मल स्विच नहीं है, जो गलती से धक्का लगने से दब जाए जाए। ——————– ये खबर भी पढे… वाराणसी में इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी:पेपर पर लिखा- कभी भी फट जाएगा; 237 यात्रियों की हैंड राइटिंग मैच कराई जाएगी वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विमान के टॉयलेट में एक पेपर पर लिखा था- ‘विमान में बम है, कभी भी फट सकता है’। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट को हार्ट अलर्ट कर दिया गया। तुरंत रनवे और डिपार्चर एरिया खाली कराया गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });