क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पाकिस्तानी कैद से छूटे पंजाबी ने बताई टॉर्चर की कहानी:रात भर दौड़ाते, नंगा कर ठंड में बैठाते, रॉड मारते; जासूस बनाने पर तुले रहे

On: फ़रवरी 3, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
पाकिस्तानी कैद से छूटे पंजाबी ने बताई टॉर्चर की कहानी:रात भर दौड़ाते, नंगा कर ठंड में बैठाते, रॉड मारते; जासूस बनाने पर तुले रहे
---Advertisement---

बाढ़ के पानी में बहकर गलती से पाकिस्तान पहुंचे लुधियाना के हरविंदरपाल के साथ जानवरों जैसा सलूक हुआ। उन्हें कैद में रख पाकिस्तानी रेंजर्स ने जमकर पीटा। जासूसी का आरोप कबूल करवाने के लिए पूरी रात नंगे पैर चलवाते। रुकने पर तलवों में डंडे मारते। नींद की झपकी आती तो फिर पिटाई करने लगते। पाक रेंजर्स के टॉर्चर से निकले तो पाकिस्तानी पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने थाने ले जाकर पीटा। वहां की गंदगी साफ कराई। टॉर्चर की ये कहानी हरविंदरपाल ने बताई। हरविंदरपाल अपने दोस्त रतनपाल के साथ 3 साल पहले बाढ़ में बहन का सामान बचाते वक्त बह गया था। हालांकि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद हरविंदरपाल की वतन वापसी हुई। जिसमें हरविंदरपाल ने बताया कि किस तरह से जेल में यातनाएं सहने के बाद कानूनी लड़ाई भी उन्हें खुद ही लड़नी पड़ी। हरविंदरपाल ने कहा कि ढाई साल मिले टॉर्चर को वह आज भी याद करके कांप जाते हैं। मगर, अब खुशी है कि अपने परिवार के पास जिंदा वापस पहुंच पाए। हरविंदरपाल पाकिस्तान कैसे पहुंचा, जेल में क्या टॉर्चर हुआ, कैसे छूटकर भारत पहुंचा, इसके बारे में जानने के लिए पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट… पहले जानिए पाकिस्तान कैसे पहुंचे जुलाई 2023 की भीषण बाढ़ के दौरान सिधवां बेट क्षेत्र के गांव परजियां बिहारीपुर निवासी हरविंदरपाल सिंह और जालंधर के खैहरा मुशतरका निवासी उसका दोस्त रतनपाल सिंह फिरोजपुर के गांव राजोके गट्टी व चांदीवाल में अपनी ममेरी बहन के पास मदद के लिए गए थे। बाढ़ से बहन के घर का सामान व पशुओं को निकाल रहे थे। बाकी लोगों को सुरक्षित निकाला और आखिर में जब भैंसों को निकाल रहे थे तो अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और दोनों पानी में बह गए। पाकिस्तान में पकड़े जाने, यातनाओं की पूरी कहानी… अब जानिए, रिहाई कैसे हुई? जासूसी के नाम पर लाहौर जेल में 20 भारतीय हरविंदर पाल सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल लाहौर की बैरक में करीब 20 से ज्यादा भारतीय कैदी बंद थे, जो कई सालों से पाक जेल में सड़ रहे हैं। उनको भी भारतीय जासूस होने के नाम पर पकड़ा गया है। कई गंभीर बीमार हैं, फिर भी जबरन काम करवाया जाता है। पिता को देख दौड़ा बेटा, पत्नी रोज अरदास करती 1 फरवरी को पत्नी सिकंदर कौर, ससुर जीत सिंह और गांव के सरपंच जसवीर सिंह उसे अपने साथ गांव परजियां बिहारीपुर वापस लेकर पहुंचे। जैसे ही युवक गांव पहुंचा, माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। उसे देखने के लिए गांव उमड़ पड़ा। सबसे मार्मिक पल तब आया जब अपने पिता को सामने देख बेटा दौड़कर उसकी गोद में चढ़ गया। बेटा बोला- “पापा, आप कहां चले गए थे? ” ये शब्द सुनते ही सब की आंखें नम हो गईं। पत्नी सिकंदर कौर ने पति को सामने देख कहा- मुझे वाहेगुरु पर पूरा भरोसा था, मैं रोज गुरुद्वारा साहिब जाकर बस यही अरदास करती थी कि आप वापस लौट आएं। मुझे यकीन था, आप एक दिन जरूर आएंगे। हरविंदरपाल से सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ हरविंदरपाल से अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूछताछ करनी शुरू कर दी। उसके घर लगातार अलग-अलग एजेंसियों के अधिकारी आकर पूछताछ कर रहे हैं। हरविंदरपाल ने बताया कि वर्दी में और बिना वर्दी के अधिकारी आ रहे हैं। उससे पाकिस्तान में बिताए गए हर पल का हिसाब मांगा जा रहा है। हरविंदर कहता है मैं जिंदा लौट आया, यही बहुत था। प्रशासन से अपील है कि तंग न किया जाए। सरपंच ने कहा- अब और तंग न करो गांव के सरपंच जसवीर सिंह ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरविंदरपाल हर एजेंसी का सहयोग करने को तैयार है। लेकिन यह भी सच्चाई है कि वह पहले ही पाकिस्तान में इंसानियत से परे यातनाएं झेल चुका है। सरपंच ने कहा, एक तरफ देश कहता है स्वागत है, दूसरी तरफ उसी इंसान से रोज पूछताछ हो रही है। क्या सिस्टम इतना बेरहम हो गया है कि पीड़ित को भी चैन नहीं देगा? । सोमवार को पूरा दिन पुलिस और अलग-अलग एजेंसियों के अधिकारी हरविंदरपाल के घर आते-जाते रहे। लंबी पूछताछ करते रहे। ——— ये खबर भी पढ़ें… वर्ल्ड बैंक चेयरमैन ने पाकिस्तान PM को कहा- कर्ज मुफ्त में नहीं मिलता पंजाब के जालंधर में जन्मे वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन अजय बंगा के स्वागत में पाकिस्तान के रेड कारपेट काम नहीं आए। बंगा की यात्रा के दौरान पाकिस्तान ने उनको खुश करने के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान कर्ज तो ले रहा है। लेकिन ये न समझे कि ये मदद मुफ्त में की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });