क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमान के विंग्स टकराए:कोई घायल नहीं, एअर इंडिया के फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे

On: फ़रवरी 3, 2026 10:19 अपराह्न
Follow Us:
मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमान के विंग्स टकराए:कोई घायल नहीं, एअर इंडिया के फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे
---Advertisement---

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों की विंग्स आपस में टकरा गए। घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI123 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर खड़ी थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई आई इंडिगो की फ्लाइट 6E791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। टैक्सी यानी पार्किंग में जाने के दौरान दोनों विमानों की विंग टिप आपस में संपर्क में आ गए। दोनों ही विमान Airbus A320 थे। घटना के तुरंत बाद दोनों विमानों को ऑपरेशन से हटाकर बे यानी पार्किंग एरिया में भेजा गया, ताकि तकनीकी जांच की जा सके। एअर इंडिया के मुताबिक, फ्लाइट AI2732 के विमान में विंग टिप को मामूली नुकसान हुआ। सभी 200 यात्री सुरक्षित बाहर उतार दिए गए। विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया। दोनों विमान के विंग्स की तस्वीरें… DGCA की टीम जांच करने पहुंची मुंबई के नागरिक उड्डयन महानिदेशाल (DGCA) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों एयरलाइंस ने घटना की सूचना नियामक प्राधिकरण को तुरंत दी। एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट संचालन के दौरान सुरक्षा प्राथमिकता सबसे ऊपर है। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश क्रू को दिया गया है। घटनास्थल पर दोनों विमानों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। 1 फरवरी: एअर इंडिया के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आई थी 1 फरवरी को लंदन से बेंगलुरु आ रही एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आ गई थी। प्लेन में 200 से ज्यादा-क्रू थे। फ्लाइट AI-132 के बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान की डिफेक्ट लॉग बुक में बताया- बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कट ऑफ’ की ओर फिसल रहा था। लॉक नहीं हो पा रहा था। एयरलाइन के मुताबिक जांच के लिए में ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM यानी बोइंग कंपनी) को शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश भी फ्यूल कंट्रोल स्विच इंजन स्टार्ट करने में दिक्कत की वजह से हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… ———– ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी:पेपर पर लिखा- कभी भी फट जाएगा; 237 यात्रियों की हैंड राइटिंग मैच कराई जाएगी वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विमान के टॉयलेट में एक पेपर पर लिखा था- ‘विमान में बम है, कभी भी फट सकता है’। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट को हार्ट अलर्ट कर दिया गया। तुरंत रनवे और डिपार्चर एरिया खाली कराया गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });