बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अस्सी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए मंगलवार को जयपुर आईं एक्ट्रेस ने कहा कि- यह मूवी सिर्फ कोर्ट रूम ड्रामा नहीं, बल्कि दर्शकों की सोच को झकझोरने वाली फिल्म है। इसमें ऑडियंस खुद जज की भूमिका में होगी। प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं पन्नू ने दैनिक भास्कर डिजिटल से सामाजिक जिम्मेदारी, फिल्म चयन और निजी सोच को लेकर बातचीत की। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये मूवी 20 फरवरी को रिलीज होगी। पढ़िए- पन्नू से एक्सक्लूसिव बातचीत… किस तरह की फिल्म है और क्या किरदार है? तापसी पन्नू: यह कोर्ट रूम ड्रामा है। हालांकि 10 साल पहले मैंने ‘पिंक’ फिल्म की थी। वह भी कोर्ट रूम ड्रामा थी। ‘अस्सी’ फिल्म की असल बात यह है कि ऑडियंस जज की कुर्सी पर बैठी होगी। हम इसमें यह नहीं बताने वाले कि जघन्य अपराध कैसे किया था। इसमें वह चीज सामने आएगी कि विक्टिम को न्याय मिला। किसी को अपराध की सजा मिली या नहीं? पहले कई बार रेप की घटना के बाद देश में आंदोलन हुए हैं। आपको फिल्म की जब कहानी सुनाई, तब आपका क्या रिएक्शन था। कितनी इमोशनल थी? तापसी: देखिए मैं यह नहीं कहूंगी कि बहुत लोग रेप की घटना के बाद दहल रहे हैं या आंदोलन कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि अब ये घटनाएं इतनी ज्यादा संख्या में हो रही है। हर रोज ऐसे केस सुनने में आ रहे हैं। ?
तापसी बोलीं- फिल्म शूट करते समय इमोशनल-गुस्से में थी:कहा- कई साल तक लोगों को याद रहूं यह देखकर करती हूं फिल्म साइन
By worldprime
On: फ़रवरी 4, 2026 8:40 पूर्वाह्न
---Advertisement---











