धुरंधर की कामयाबी के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज हो रही है। अब इस फिल्म में डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम की भी एंट्री हो चुकी है। यामी फिल्म में कैमियो करेंगे, लेकिन उनका किरदार कहानी का अहम हिस्सा होगा। हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में फिल्म धुरंधर 2 से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यामी गौतम धुरंधर 2 में कैमियो कर रही हैं। उन्होंने अपने हिस्से की 5 दिनों की शूटिंग भी पूरी कर ली है। वो इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट की तरह होंगी, जिनका किरदार कहानी में नया मोड़ लाएगा। हालांकि अब तक मेकर्स की तरफ से यामी के फिल्म में जुड़ने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। फिल्म धुरंधरः द रिवेंज से पहले यामी गौतम फिल्म हक से चर्चा में थीं। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी, जिसमें यामी के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में थे। फिल्म में यामी ने मुस्लिम महिलाओं की हक की लड़ाई लड़ने वालीं शाहबानों का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म के लिए एक्ट्रेस को काफी सराहना मिली थी। पहले पार्ट से पहले पेड पीआर पर भड़की थीं एक्ट्रेस फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट की रिलीज से पहले यामी गौतम ने पेड पीआर और नेगेटिव पीआर का मुद्दा उठाया था। उन्ह?
धुरंधर 2 में हुई यामी गौतम की एंट्री:कैमियो रोल में एक्शन करती दिखेंगी एक्ट्रेस, शूटिंग भी की पूरी; 19 मार्च को रिलीज होगी
By worldprime
On: फ़रवरी 4, 2026 3:10 अपराह्न
---Advertisement---











