Jagdalpur Murder: बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (बुजुर्ग पति ने की पत्नी की हत्या). मृतकों की पहचान तारा सिंह और उनकी पत्नी विजय कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था और आए दिन झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्से में आकर तारा सिंह ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया,(Jagdalpur Husband Kills Wife Suicide) जिससे विजय कौर की मौके पर ही मौत हो गई।. वारदात को अंजाम देने के बाद तारा सिंह दूसरे कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। (बुजुर्ग पति ने की पत्नी की हत्या; फिर फांसी लगाकर दी जान)
Jagdalpur Murder: बुजुर्ग पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान
By worldprime
On: फ़रवरी 4, 2026 4:36 अपराह्न
---Advertisement---





