क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

विदेशी निवेशकों का डर होगा खत्म:भारत-यूएस डील से केमिकल, आईटी, फार्मा में मिलेंगे बडे़ मौके

On: फ़रवरी 4, 2026 12:57 अपराह्न
Follow Us:
विदेशी निवेशकों का डर होगा खत्म:भारत यूएस डील से केमिकल, आईटी, फार्मा में मिलेंगे बडे़ मौके
---Advertisement---

अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने भारतीय शेयर बाजार में उत्साह का सैलाब ला दिया है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड छलांग लगाई, हालांकि भारी उतार-चढ़ाव और मुनाफा वसूली ने निवेशकों की धड़कनें भी बढ़ाईं। इसके बावजूद, बाजार 2.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स 2072 अंक और निफ्टी 639 अंक चढ़कर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 85,103 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अदाणी पोर्ट्स 9.12 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। निफ्टी 2.53 फीसदी उछलकर 25,700 के पार बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने 61,765 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। विशेषज्ञों का मानना है कि शुल्क घटने से निर्यात सस्ता होगा, जिससे भारतीय कंपनियों के मुनाफे में बड़ी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इससे अमेरिका को निर्यात करने वाली कंपनियों की लागत अब 7% कम हो जाएगी। जियोजीत इन्वेस्टमेंट में रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच हुई यह डील बाजार के लिए एक ‘सेंटिमेंट बूस्टर’ है, लेकिन निवेशकों को अभी भी ‘स्टॉक स्पेसिफिक’ रहने की जरूरत है। तेजी देखकर पैसा न लगाएं। दिसंबर 2026 तक निफ्टी-50 के लिए 29,150 का लक्ष्य रखा है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि निफ्टी सालाना आधार पर 10% से 15% का रिटर्न दे सकता है। वैश्विक कंपनिया अब चीन के विकल्प के तौर पर भारत में निवेश बढ़ाएंगी बर्नस्टीन, नोमुरा और जेफरीज जैसे वैश्विक दिग्गज ब्रोकरेज ने ट्रेड डील को भारतीय बाजार के लिए ‘गेम-चेंजर’ बताया है। इनके मुताबिक अमेरिका को निर्यात करने वाली भारतीय कंपनियों का खर्च घटेगा और मुनाफा बढ़ेगा। नोमुरा के अनुसार, अनिश्चितता खत्म होने से अब वैश्विक कंपनियां चीन के विकल्प के तौर पर भारत में निवेश बढ़ाएंगी। सेंटीमेंट-फंडामेंटल मजबूत, पर गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनाएं मार्केट एनालिस्ट अंबरीश बालिगा के अनुसार, ट्रेड डील से खुले निर्यात के बंद रास्ते, अब ‘सेंटीमेंट’ और ‘फंडामेंटल’ दोनों मजबूत। भारत-अमेरिका ट्रेड डील का बाजार पर असर केवल ‘सेंटीमेंटल’ नहीं है, बल्कि इसके पीछे मजबूत फंडामेंटल कारण भी हैं। चूंकि डील से लाभ उठाने वाले सेक्टर्स काफी ज्यादा चल चुके हैं, इसलिए तुरंत इनमें खरीदारी न करें। कुछ दिनों तक बाजार के ‘कंसोलिडेट’ (स्थिर) होने का इंतजार करें। जब थोड़ी गिरावट या करेक्शन आए, तब इन सेक्टर्स में लंबी अवधि के लिए निवेश करना सही रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });