क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सोना दो दिन में ₹7,879 महंगा हुआ, ₹1.57 लाख पहुंचा:इंडिगो के खिलाफ CCI ने दिए जांच के आदेश; भारत-US डील से केमिकल, IT में मौके मिलेंगे

On: फ़रवरी 5, 2026 5:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
सोना दो दिन में ₹7,879 महंगा हुआ, ₹1.57 लाख पहुंचा:इंडिगो के खिलाफ cci ने दिए जांच के आदेश; भारत us डील से केमिकल, it में मौके मिलेंगे
---Advertisement---

कल की बड़ी खबर चांदी से जुड़ी रही। बुधवार को सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,096 रुपए बढ़कर 1,56,625 रुपए हो गया। इससे पहले ये 1,51,529 रुपए पर था। सोना दो दिन में 7,879 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के खिलाफ ‘अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस’ यानी अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा, दो दिन में ₹7,879 महंगा: चांदी ₹18,497 बढ़कर ₹2.82 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹22,962 का इजाफा सोने-चांदी के दाम में 4 फरवरी को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,096 रुपए बढ़कर 1,56,625 रुपए हो गया है। इससे पहले ये 1,51,529 रुपए पर था। सोना दो दिन में 7,879 रुपए महंगा हुआ है। चांदी की कीमत आज 18,497 रुपए बढ़कर 2,82,462 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,63,965 रुपए थी। दो दिन में ये 22,962 रुपए बढ़ चुकी है। वहीं सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इंडिगो के खिलाफ CCI ने दिए जांच के आदेश: कहा- जानबूझकर हजारों फ्लाइट्स कैंसिल कीं, इससे लाखों पैसेंजर परेशान हुए थे कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के खिलाफ ‘अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस’ यानी अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई दिसंबर में इंडिगो द्वारा हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करने और उसके बाद पैदा हुए ऑपरेशनल संकट को देखते हुए की गई है। आयोग का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द करने से बाजार में उड़ानों की कमी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. विदेशी निवेशकों का डर होगा खत्म: भारत-यूएस डील से केमिकल, आईटी, फार्मा में मिलेंगे बडे़ मौके अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने भारतीय शेयर बाजार में उत्साह का सैलाब ला दिया है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड छलांग लगाई, हालांकि भारी उतार-चढ़ाव और मुनाफा वसूली ने निवेशकों की धड़कनें भी बढ़ाईं। इसके बावजूद, बाजार 2.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स 2072 अंक और निफ्टी 639 अंक चढ़कर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 85,871 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
अदाणी पोर्ट्स 9.12 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। निफ्टी 2.53 फीसदी उछलकर 25,700 के पार बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने 61,765 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मस्क $850 बिलियन संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान बने: एक दिन में 7 लाख करोड़ रुपए बढ़े; भारत के टॉप-40 अमीरों से ज्यादा वेल्थ दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर (करीब 77 लाख करोड़ रुपए) का आंकड़ा पार कर गई है। एक दिन में उनकी नेटवर्थ में 84 बिलियन डॉलर (7 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स के मुताबिक मस्क अब इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के मर्जर की वजह से हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सैमसंग गैलेक्सी F70e भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होगा: लैदर फिनिश डिजाइन के साथ 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, एक्सपैक्टेड प्राइस ₹15,000 सैमसंग इंडिया 9 फरवरी को भारत में F सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने गैलेक्सी F70e की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दिए हैं। नया गैलेक्सी स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 6.7-इंच का HD+ और 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर के साथ आएगा। यह लो बजट स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 15 से 18 हजार रुपए के बीच रखी जा सकती है। उम्मीद है नया फोन गैलेक्सी F07e अगले हफ्ते बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. निसान ग्रेवाइट सब-4 मीटर एमपीवी 17 फरवरी को आएगी: 7-सीटर कार में सेफ्टी के लिए 360° कैमरा जैसे फीचर्स, मारुति अर्टिगा को टक्कर देगी निसान मोटर इंडिया सब-4 मीटर सेगमेंट में नई कार उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी 7-सीटर मल्टी पर्पस व्हीकल (MPV) को 17 फरवरी को भारत में लॉन्च करेगी। ये रेनो ट्राइबर, मारुति अर्टिगा, मारुति XL6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस को टक्कर देगी। कंपनी ने नई MPV का फर्स्ट लुक (18 जनवरी) रिवील किया था। ये रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और भारत में डेवलप की गई है। कार में डिजिटल क्लस्टर और सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });