गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी एक्टर का पत्नी सुनिता आहूजा के साथ तलाक की खबरें आती हैं तो कभी उनके करियर पर सवाल उठाए जाते हैं। अब इन सब मामलों पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने रिएक्शन दिया है। समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में शशि सिन्हा ने एक्टर की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा, गोविंदा ने ऐसी कौनसी 2-4 शादियां कर ली हैं, जो इतना बवाल मचा हुआ है। रोमांस को लेकर किसके बारे में खबरें नहीं छपती हैं? सभी के बारे में कुछ ना कुछ आता ही रहता है। ये थोडी सी कुछ घरेलू हवा है, जिसके चलते इतना तूफान मचा है। क्यों है, क्या है, ये जब आप लोगों से गोविंदा मिलेंगे तब वो बताएंगे। शशि ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता के बीच कथित झगड़े की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनिता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ध्यान रख रहे हैं। ये अफवाहें बिल्कुल निराधार हैं। बहुत दुख होता है जब उनके बारे में कोई कुछ कहता है। भगवान करे उनकी (गोविंदा) जिंदगी में सबकुछ अच्छा हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चले। वो फिर से आएं, काम करें और नई शुरुआत करें। वो काम में वापस आने के रास्ते पर भी हैं। एक-दो फि
गोविंदा ने कौनसी 2-4 शादिया कर लीं?:एक्टर की पर्सनल लाइफ पर मैनेजर शशि सिन्हा का रिएक्शन, बोले- रोमांस की खबरें सबकी आती हैं
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 11:48 पूर्वाह्न
---Advertisement---











