मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर शनिवार देर रात चार राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने कार्रवाई की है। टीम ने एक और शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हालांकि, रोहित के घर पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसने उसी हथियार की सप्लाई की थी जिसका इस्तेमाल रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग में किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आज आरोपी को मुंबई के किला कोर्ट में पेश करेगी और उसकी पुलिस कस्टडी की मांग करेगी। इससे पहले, चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनकी पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है। चार आरोपी पुणे के रहने वाले हैं इस केस में 2 फरवरी को गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पहचान हो गई थी। गिरफ्तार आरोपी पुणे के रहने वाले हैं। इनके नाम आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़ (19 साल), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20 साल), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18 साल) और स्वप्निल बंडू सकट (23 साल) हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में स?
रोहित शेट्टी फायरिंग केस:एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराया था; मुख्य आरोपी अब भी फरार
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 2:26 अपराह्न
---Advertisement---











