Raigarh News: रायगढ़ शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला समृद्धि कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित नाली में एक युवक का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाली से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (नाली में तैरता मिला युवक का शव). जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला समृद्धि कॉम्प्लेक्स के पीछे नाली में एक व्यक्ति के गिरे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। (रायगढ़ नाली में युवक का शव). प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अविनाश शर्मा (Avinash Sharma Suspicious Death Raigarh) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सारंगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है और वर्तमान में रायगढ़ के चांदमारी क्षेत्र में निवास कर रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है।. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक को बीती रात करीब 9 बजे किसी से फोन पर गाली-गलौज करते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि वह ड्राइवरी का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Raigarh News: नाली में तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 4:25 अपराह्न
---Advertisement---





