सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि उन्हें मुंबई यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम से आखिरी समय पर बिना किसी वजह बताए और बिना माफी मांगे हटा दिया गया। उन्होंने इस अनुभव को अपमानजनक और निराशाजनक बताया, क्योंकि वे छात्रों से बातचीत करने के लिए उत्साहित थे। नसीरुद्दीन शाह ने गुरुवार को द इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने आर्टिकल में कहा कि वे 1 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे। यह कार्यक्रम मुंबई यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग ने आयोजित किया था, लेकिन 31 जनवरी की रात देर से उन्हें बताया गया कि अब उन्हें आने की जरूरत नहीं है। देश विरोधी बयान का एक उदाहरण दें: शाह शाह ने आरोप लगाया कि बाद में यूनिवर्सिटी ने दर्शकों से कहा कि उन्होंने खुद कार्यक्रम में आने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने सच बताने की हिम्मत नहीं की और कथित तौर पर यह कहा गया कि वे देश के खिलाफ बयान देते हैं। इस पर शाह ने चुनौती दी कि अगर ऐसा है तो उनके किसी एक बयान का उदाहरण दिया जाए, जिसमें उन्होंने देश को बुरा कहा हो। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वे सत्ताधारी सरकार के कई कामों की पहले भी आलोचना करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “मैं अक्सर इस बात पर चिंता जताता रहा हूं कि हमारे देश में सिविक सेंस और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता लगातार कम ह
नसीरुद्दीन शाह का दावा- मुंबई यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम से हटाया:एक्टर बोले- सरकार की आलोचना करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 4:08 अपराह्न
---Advertisement---











