बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को जेल में सरेंडर कर दिया। यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें हाल में दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को निर्देश दिया था कि वे 4 फरवरी 2026 को संबंधित जेल अधीक्षक के सामने पेश हों। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सरेंडर करने के बाद राजपाल एक बार फिर व्यक्तिगत रूप से दिल्ली हाई कोर्ट में पेश हुए और राहत की मांग की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे 25 लाख रुपए का चेक लेकर आए हैं और बाकी रकम भी चुकाने का भरोसा दिया। उन्होंने इसी आधार पर राहत देने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी राहत पर विचार करने से पहले सरेंडर जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि सरेंडर के बाद ही यह देखा जाएगा कि कोई राहत दी जा सकती है या नहीं। हाई कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पहले जो राहत दी गई थी, वह बार-बार दिए गए आश्वासनों के आधार पर थी कि विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया जाएगा और शिकायतकर्ता कंपनी को भुगतान किया जाएगा, लेकिन कोर्ट ने पाया कि कई मौके मिलने के बावजूद ये वादे पूरे नहीं किए गए। कोर्ट के अनुसार, अब भी करीब 9 करोड़ रुपए बकाया हैं। बार-बार नियम तोड़ने पर राहत वापस ली इससे पहले जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट की सजा जून 2024 में सिर्फ इसलिए रोकी गई थी, ताकि राजपाल यादव को मामला सुलझाने का स?
एक्टर राजपाल यादव ने किया सरेंडर:चेक बाउंस केस में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद किया आत्मसमर्पण
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 6:39 अपराह्न
---Advertisement---











