क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या:सिर-सीने पर 6 गोलियां मारीं; जालंधर के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे, टारगेट किलिंग का शक

On: फ़रवरी 6, 2026 8:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
पंजाब में aap नेता की गोली मारकर हत्या:सिर सीने पर 6 गोलियां मारीं; जालंधर के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे, टारगेट किलिंग का शक
---Advertisement---

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 52 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परिजन गंभीर हालत में उन्हें मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को विश्वास नहीं हुआ तो वे उन्हें शहर के श्रीराम अस्पताल लेकर गए। यहां भी उन्हें मृत बताया गया। एडीसीपी जयंत परी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। CCTV खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उनकी टारगेट किलिंग का शक है। ओबेरॉय आम आदमी पार्टी (AAP) से जालंधर कैंट विधानसभा सीट के हलका इंचार्ज थे। हमलावरों की CCTV फुटेज सामने आई है। थार में बैठते ही फायरिंग की पुलिस के मुताबिक लक्की ओबेरॉय सुबह 7:15 बजे पॉश इलाके मॉडल टाउन के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। वह नियमित तौर पर गुरुद्वारे में आते थे। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह बाहर निकले और घर जाने के लिए थार में बैठ गए। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए। उन्होंने थार लेकर जाने से पहले ही थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे थार के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद हमलावरों ने सीधे लक्की ओबेरॉय पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान उनकी छाती और चेहरे पर गोलियां मारीं गई। जब लक्की ओबेरॉय गंभीर रूप से घायल होकर सीट पर लुढ़क गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में ये 3 अहम खुलासे डॉक्टर बोले- 8 से 9 फायर हुए श्रीराम अस्पताल के डॉक्टर विशाल ने बताया कि सतिंपाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबेरॉय को घायल हालत में लाया गया था। लक्की को टारगेट कर 8 से 9 फायर किए गए। इनमें 5 से 6 गोलियां उनके सीने पर लगी हैं जबकि एक गोली चेहरे पर लगी है। गोलियां लगने की वजह से उनकी हालत काफी गंभीर थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर ट्रीटमेंट दिया जा रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ADCP बोले- सभी नाकों पर अलर्ट ADCP जयंत पुरी ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर भाग गए थे। पुलिस ने सभी नाकों पर हमलावरों के बारे में सूचित कर दिया है। इसके साथ ही गुरुद्वारे के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के जो हाईटेक सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज भी निकले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पत्नी नगर निगम का चुनाव लड़ चुकीं जानकारी के अनुसार, लक्की ओबरॉय जालंधर कैंट में AAP के हलका इंचार्ज थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। इसके इलावा दो भाई और मां भी हैं। उनकी पत्नी नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए- कुलदीप अकाली दल के काउंसलर कुलदीप ओबेरॉय ने कहा कि यह घटना सरकारों के लिए बहुत ही बुरी है। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए हैं। जिसका नतीजा यह है कि सड़कों पर लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। लक्की ओबेरॉय गुरु घर के साथ जुड़े हुए थे और हर रोज माथा टेकने के लिए आते थे। उनकी किसी से क्या रंजिश थी यह तो नहीं जानते। लेकिन इतना पता है कि यह धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिक्वेस्ट है कि पार्लियामेंट में ऐसा कानून लेकर आएं कि किसी भी गुंडे को टिकट न मिल सके। कांग्रेस सांसद बोले- पंजाब को मजबूत CM की जरूरत अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और रोजाना बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। औजला ने कहा कि पंजाब को एक मजबूत और जिम्मेदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी बराबर का दोषी ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });