कलकत्ता हाइकोर्ट ने IPAC रेड मामले में बुधवार को TMC की याचिका खारिज कर दी। पार्टी ने आरोप लगाया था कि जांच एजेंसी (ED) ने 8 जनवरी को IPAC के IT हेड प्रतीक जैन के ऑफिस पर रेड मारकर कुछ कागजात जब्त किए थे। हालांकि कोर्ट में सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी की तरफ से पेश हुए वकील ASG राजू ने ऑन रिकॉर्ड कहा कि एजेंसी ने पार्टी दफ्तर से कुछ भी जब्त नहीं किया है। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जब ईडी ने कुछ भी जब्त न करने की बात स्वीकार कर ली है। तो अब इस मामले पर सुनवाई के लिए कुछ नहीं बचता है। याचिका को खारिज किया जाता है। हालांकि कोर्ट में ED की तरफ से दाखिल याचिका को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में पहले ही याचिका लगाई जा चुकी है। इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सुनवाई होगी। कोर्ट में डेढ़ घंटे चले सुनवाई के दौरान ED की तरफ से पेश ASG राजू ने कहा कि अगर कोई रिकॉर्ड जब्त किया गया है तो वह ईडी (ED) ने नहीं, बल्कि ममता बनर्जी ने किया है। ममता अपने साथ कुछ फाइल ले गईं जोकि गैरकानूनी है। कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
IPAC रेड; ED बोली-ममता गैरकानूनी तरीके से फाइलें ले गईं:एजेंसी ने कुछ नहीं जब्त किया; कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की
By worldprime
On: जनवरी 14, 2026 6:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---











