रायपुर :छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और सामान्य की तुलना में करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि 15 से 16 जुलाई से बारिश की गतिविधियां फिर से तेज हो सकती हैं, इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ इलाकों में अच्छी बारिश भी हो सकती है.
मौसम विभाग ने 14 और 15 जुलाई को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है. 16 और 17 जुलाई को भी कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर से मणिपुर तक फैली हुई है. इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. इन दोनों सिस्टम के असर से 15-16 जुलाई से छत्तीसगढ़ में फिर से भारी बारिश होने की संभावना है.
मंगलवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर और बिलासपुर में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज क