CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। नमीयुक्त हवा के प्रभाव के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रात में हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।. पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 77 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में मध्य एवं उपरी क्षोभमंडल में स्थित है। इसके प्रभाव से 12 फरवरी से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा।. रायपुर का मौसम. राजधानी रायपुर में गुरुवार को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
CG Weather Update: दिन में बढ़ी गर्मी, रात में हल्की ठंड, अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 1:07 अपराह्न
---Advertisement---





