क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

BJP बोली-राहुल गांधी अलगाववाद की राजनीति का उदाहरण:राज्य के हिसाब से बदलती है पॉलिटिक्स; ‘जना नायकन’ विवाद से जुड़ा मामला

On: जनवरी 14, 2026 4:39 अपराह्न
Follow Us:
bjp बोली राहुल गांधी अलगाववाद की राजनीति का उदाहरण:राज्य के हिसाब से बदलती है पॉलिटिक्स; ‘जना नायकन’ विवाद से जुड़ा मामला
---Advertisement---

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अलगाववाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति में अलगाववाद का परफेक्ट उदाहरण और केस स्टडी हैं। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्षी दल राजनीतिक फायदे के लिए क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाषा के नाम पर लोगों को बांटते हैं। जिससे देश की एकता और शांति को नुकसान पहुंचता है। गुरु प्रकाश ने ये बाते बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा हेडकॉर्टर में प्रेस कॉंफ्रेस के दौरान कही। BJP प्रवक्ता बोले- राज्य के हिसाब से राजनीति बदलती है गुरु प्रकाश ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की राजनीति राज्य-दर-राज्य बदलती रहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का रिकॉर्ड बताता है कि जब वे बिहार जाते हैं तो जाति के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं। जब तमिलनाडु जाते हैं तो तमिल पहचान के नाम पर नकारात्मक राजनीति करते हैं। गुरु प्रकाश बोले- मोदी सरकार ने तमिल संस्कृति को सम्मान दिया BJP प्रवक्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने लगातार तमिल भाषा, संस्कृति और पहचान को सम्मान दिया है। पिछले 11 साल में पीएम ने तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति जो संवेदनशीलता दिखाई है, वह अभूतपूर्व है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि मोदी सरकार ने देश के भीतर ही नहीं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र और G20 जैसे वैश्विक मंचों पर भी तमिल विरासत को सम्मान के साथ पेश किया है। गुरु प्रकाश ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री क्षेत्रीय भाषाओं को सीखने और सम्मान देने की बात करते हैं। ‘वन इंडिया, ग्रेट इंडिया’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता है। राहुल ने कहा था- पीएम तमिल लोगों की आवाज नहीं दबा पाएंगे इससे एक दिन पहले मंगलवार को राहुल ने एक्टर विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ के सर्टिफिकेशन को रोके जाने को तमिल संस्कृति पर हमला बताया था। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी तमिल लोगों की आवाज को दबा नहीं पाएंगे। उन्होंने सोशल मीडियो X पर पोस्ट करते हुए लिखा था- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से ‘जना नायकन’ को रोकने की कोशिश तमिल संस्कृति पर हमला है। मिस्टर मोदी, आप कभी भी तमिल लोगों की आवाज को दबाने में सफल नहीं होंगे। पूरी खबर पढ़ें… ———— ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- स्कूल में केमिस्ट्री टीचर बहुत पसंद थीं:वह परीक्षा की तैयारी में मदद करती थीं, मैं स्कूल में काफी शरारती था कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु के गुडलूर में थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल में बच्चों से मिले। राहुल ने बच्चों से बातचीत में बताया कि उन्हें केमिस्ट्री टीचर बहुत पसंद थीं, क्योंकि वह परीक्षा की तैयारियों में बहुत मदद करती थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });