रायपुर | CG: बॉलीवुड एक्ट्रेससनी लियोनी का नाइट डीजे पार्टी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 22 फरवरी 2026 को रामा वर्ल्ड में आयोजित होने वाली नाइट डीजे पार्टी को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने भारी विरोध जताया था, जिसके बाद आख़िरकार आयोजकों ने प्रोग्राम ही कैंसिल करने का फैसला लिया है।. प्रोग्राम की नहीं ली गई थी मंजूरी. मिली जानकारी के मुताबिक, इवेंट को लेकर आवश्यक प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। इसकी पुष्टि रायपुर मध्य के एडिशनल डीसीपी ने की और कहा इस कार्यक्रम के लिए पुलिस से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।. पुलिस प्रशासन ने कहा, बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, विरोध और अनुमति संबंधी स्थिति स्पष्ट होने के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।. बजरंग दल ने किया था कड़ा विरोध. बजरंग दल के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इवेंट ऑर्गनाइजर को चेतावनी दी थी। मीडिया से बात करते हुए वाधवानी ने कहा था कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसी पवित्र भूमि पर हम ऐसा आयोजन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिससे छत्तीसगढ़ का माहौल खराब हुआ है।
CG: रायपुर नहीं आएगी सनी लियोनी, रामा वर्ल्ड में होने वाली नाइट डीजे पार्टी कैंसिल !
By worldprime
On: फ़रवरी 14, 2026 4:37 अपराह्न
---Advertisement---





