‘कार्तिकेय 2’ की ऐतिहासिक सफलता ने अभिनेता निखिल सिद्धार्थ को पैन इंडिया पहचान दिलाई और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि मजबूत कंटेंट और आस्था से जुड़ी कहानी दर्शकों के दिलों तक सीधे पहुंच सकती है। अब निखिल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्वयंभू’ के साथ आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में निखिल ने ‘कार्तिकेय 2’ की सफलता, इंडस्ट्री से मिले समर्थन, पैन इंडिया सिनेमा की बदलती परिभाषा और अपनी आने वाली फिल्म ‘स्वयंभू’ को लेकर उम्मीदों पर खुलकर चर्चा की। पेश है कुछ प्रमुख अंश.. सवाल: ‘कार्तिकेय 2’ का इतना प्रभाव था कि हर किसी ने इसे अपना लिया। किसी ने यह नहीं सोचा कि निखिल कहां से हैं। आप पैन इंडिया स्टार बन गए। क्या बॉलीवुड से किसी स्टार ने आपको फोन करके बधाई दी या कोई अच्छा फीडबैक दिया? जवाब: हां, लगभग सभी ने फिल्म के बारे में बहुत अच्छी बातें कहीं। ऋतिक रोशन सर ने फिल्म देखी थी और कार्तिक आर्यन और शाहिद कपूर ने भी देखी। इन सबने ‘कार्तिकेय 2’ की बहुत तारीफ की, जिससे मुझे बेहद खुशी हुई। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस फिल्म को पूरी तरह अपना लिया। मेरा मानना है कि अगर कोई फिल्म राष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट बनाना चाहती है तो उसके लिए बहुत बड़े बजट की जरूरत नहीं होती। तीन-चार सौ ?
प्रभास के साथ पीरियड ड्रामा करने की ख्वाहिश:‘कार्तिकेय 2’ के बाद निखिल सिद्धार्थ की पैन इंडिया उड़ान और ‘स्वयंभू’ से नई चुनौती
By worldprime
On: फ़रवरी 15, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











