कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अवैध रेत कारोबार को लेकर चला आ रहा विवाद मंगलवार देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। सोनहत तहसील के नवगई क्षेत्र में हुई घटना में भाजपा नेता और सोनहत जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, लल्ला सिंह अपने समर्थकों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने वाहन को घेर लिया और एक भारी वाहन से कई बार टक्कर मारकर उसे रोक दिया। इसके बाद वाहन में आग लग गई, जिसमें भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के दौरान वाहन में मौजूद अन्य लोग बाहर निकलने की कोशिश में झुलस गए। घायलों को पहले बैकुंठपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगे रेफर किया गया।
रेत कारोबार को लेकर पहले से था विवाद
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच रेत कारोबार को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बनी थी, जिसके बाद मामला और भड़क गया।सूत्रों के मुताबिक, देर रात बातचीत के दौरान स्थिति नियंत्रण से ब