Raipur News: रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.. पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखकर क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना मिलते ही अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने पंडरी थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.. निर्देश के बाद थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू शर्मा (30 वर्ष), पिता विमल शर्मा बताया. वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित तिरंगा चौक का निवासी है.. तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग पिस्टल और एक नग खाली मैग्जीन बरामद की गई. वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा. इसके बाद उसके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई.. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है. वर्तमान मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को पिस्टल कहां से मिली और उसका उद्देश्य क्या था.
Raipur News: अवैध पिस्टल और मैग्जीन के साथ युवक गिरफ्तार, हत्या और मारपीट के मामलों में पहले जा चुका है जेल
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 4:13 अपराह्न
---Advertisement---





