क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से महिला की मौत, 11 घायल; प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

On: जून 3, 2026 11:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दंतेवाड़ा जिले के चंदेनार क्षेत्र में आयोजित जात्रा (मेला) के दौरान मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।tcw

जानकारी के अनुसार, मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

CG Weather Update: दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से महिला की मौत, 11 घायल; प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

कोरबा में आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित

वहीं कोरबा जिले में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बैनर-पोस्टर उड़ गए, जबकि पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं।

CG Weather Update: दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से महिला की मौत, 11 घायल; प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए अगले पांच दिनों तक अंधड़, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते प्रदेशभर में मौसम लगातार बदलता रहेगा।

रायपुर में चलेगी धूलभरी आंधी

रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बादल छाए रह सकते हैं। शहर में बारिश, गरज-चमक या धूलभरी आंधी की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });