CG Fire: छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के जालबांधा क्षेत्र में खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार लगभग 20 किलोमीटर दूर तक साफ नजर आ रहा है.. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-16-at-1.38.24-PM.mp4. धमाकों के साथ भड़की आग. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह फैक्ट्री में नियमित कामकाज चल रहा था, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं. फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में केमिकल रखे होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया. आग के दौरान कई बार धमाकों की आवाज भी सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.. मौके पर फायर ब्रिगेड टीम. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई.
CG Fire: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 20 किमी. दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार; देखिए वीडियो-
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 4:11 अपराह्न
---Advertisement---





