दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्वयंभू’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘कार्तिकेय 2’ की सफलता के बाद जहां दर्शक उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे, वहीं निखिल पिछले दो वर्षों से इस महत्वाकांक्षी फिल्म की तैयारी में जुटे थे। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में निखिल ने अपने लंबे ट्रांसफॉर्मेशन, कठिन प्रशिक्षण, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव पर खुलकर बात की। पेश है कुछ प्रमुख अंश.. सवाल: ‘कार्तिकेय 2’ के बाद हर कोई जानना चाहता था कि आप कहां हैं। दो-ढाई साल आपने एक ही फिल्म को दिए। अब ‘स्वयंभू’ के टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इतनी मेहनत और इस सराहना पर आपकी क्या भावना है? जवाब: हमने ‘स्वयंभू’ के लिए लगभग दो वर्षों तक पूरी लगन से काम किया। इसे सिर्फ मेहनत नहीं कहूंगा, हमने इसे जिया है। लंबे बाल रखना, दाढ़ी बढ़ाना और शरीर को योद्धा जैसा बनाना आसान नहीं था। मैं शारीरिक रूप से दुबला हूं, इसलिए मांसपेशियां बढ़ाने के लिए विशेष आहार और कठिन अभ्यास करना पड़ा। हर एक्शन दृश्य से पहले तैयारी करनी होती थी। यह चुनौतीपूर्ण जरूर था, लेकिन अनुभव बेहद सुंदर र
निखिल सिद्धार्थ ने स्वयंभू के लिए दो साल की मेहनत:बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारी जड़ों की कहानी है, हमने इसे बनाया नहीं, जिया है
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 4:51 अपराह्न
---Advertisement---











