CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध उत्खनन रोकने के नाम पर की गई कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कुसमी SDM और उनके साथियों द्वारा की गई पिटाई से घायल 62 वर्षीय आदिवासी किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का इलाज कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. (SDM की पिटाई से आदिवासी किसान की मौत). घटना के बाद घायल ग्रामीणों के बयान के आधार पर कुसमी SDM करुण डहरिया, उनके साथ मौजूद बाहरी व्यक्ति विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजिल कुमार यादव और सुदीप यादव के खिलाफ राजपुर थाना में धारा 103, 115(2), 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी में है. (Balrampur SDM Case). बताया जा रहा है कि यह मामला कुसमी ब्लॉक के हंसपुर गांव का है, जहां बॉक्साइट के कथित अवैध खनन की जांच के लिए SDM करुण डहरिया पहुंचे थे.
CG News: SDM की पिटाई से आदिवासी किसान की मौत, SDM समेत 4 पर FIR दर्ज; जेल भेजने की तैयारी..
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 12:44 अपराह्न
---Advertisement---





