CISF Jawan Drowned: छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल (Jagdalpur Gulmi Waterfall) में महाशिवरात्रि के दिन घूमने गए CISF के एक जवान के पानी में डूबने की खबर सामने आई है. जवान NMDC कंपनी में पदस्थ था. रविवार दोपहर से जवान की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस ने साथ गए अन्य जवानों से पूछताछ शुरू कर दी है. (CISF जवान वाटरफॉल में डूबा). जानकारी के अनुसार, नगरनार स्थित NMDC कंपनी में पदस्थ CISF के पांच से छह जवान महाशिवरात्रि पर ओडिशा सीमा में स्थित गुलमी वाटरफॉल (Gulmi Waterfall CISF Jawan Drowned) घूमने गए थे. खाना खाने के बाद 28 वर्षीय जवान आकाश चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरा, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो साथियों ने उसकी खोजबीन की और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
CISF Jawan Drowned: वाटरफॉल में डूबा CISF जवान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 12:35 अपराह्न
---Advertisement---





