दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी एक अंदरूनी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे और एक्टर सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था बता दें कि सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और वह हाल ही में 90 साल के हुए हैं। वह हिंदी सिनेमा के चर्चित पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। इस जोड़ी ने जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, सीता और गीता जैसी कई सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्में दीं। उनकी कहानियों और संवादों ने हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी और लेखकों को नई पहचान व सम्मान दिलाया। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन के ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में
तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान आईसीयू में भर्ती:मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया एडमिट; बेटे सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 12:38 अपराह्न
---Advertisement---











