पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (15 जनवरी) को अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने दोपहर 12 बजे पेश होंगे। उनकी पेशी का टाइम चौथी बार बदला गया है। इस पेशी के लिए अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सहमति दे दी है। इससे पहले CM को सुबह 10 बजे बुलाया गया था। फिर जत्थेदार ने दोपहर बाद साढ़े 4 बजे का टाइम तय किया था। आज, गुरुवार सुबह ही सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सीएम सुबह 11 से 11.30 बजे तक पेश होंगे। अब इस टाइम को भी बदल दिया गया है। बता दें कि अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर तलब किया है। अमृतधारी सिख न होने की वजह से सीएम अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होकर तमाम मुद्दों पर स्पष्टीकरण देंगे। अकाल तख्त में तलब होने वाले सीएम भगवंत मान चौथे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले दिवंगत भीम सेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल को भी अकाल तख्त में तलब किया जा चुका है। जत्थेदार को CM ने क्यों तलब किया, इस पर सीएम ने क्या कहा… CM की पेशी की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
पंजाब CM की अकाल तख्त पर पेशी:चौथी बार टाइम बदला, अब 12 बजे पेश होंगे मान; बयानबाजी-वीडियो पर तलब किए गए
By worldprime
On: जनवरी 15, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





