पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई है। वह चुनावी हिंसा पीड़ितों से मिलने गए थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। अभिषेक बनर्जी ने कहा- ये लोग मुझे मारना चाहते थे। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं, मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं थी। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ये खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
बंगाल के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:चुनावी हिंसा पीड़ितों से मिलने गए थे, हेलमेट पहनाकर निकाला गया; भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
By worldprime
On: मई 30, 2026 5:01 अपराह्न
---Advertisement---