तुनिषा डेथ केस के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि कैसे 24 दिसंबर 2022 को टीवी शो के सेट पर फांसी लगा ली, जिसके बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान की गिरफ्तारी हुई। जांच में सामने आया कि मौत से ठीक पहले तुनिषा ने उस मेकअप रूम में शीजान से 15 मिनट बात की थी। तुनिषा की मां ने दावा किया कि शीजान ने अचानक तुनिषा से ब्रेकअप किया, उन्हें थप्पड़ मारा। वो उन्हें धोखा भी दे रहे थे। जांच के अनुसार, शीजान के मोबाइल से वाकई एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड का खुलासा हुआ, जिनके साथ उनकी चैट डिलीट कर दी गई थी। इस बात पर भी सवाल उठे कि मौत से पहले तुनिषा ने अली नाम के जिस लड़के से वीडियो कॉल पर बात की थी वो कौन था। और फिर शीजान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी मां ने एक्ट्रेस का गला घोटने की कोशिश की थी। तुनिषा डेथ केस पार्ट-2 में जानिए आगे की कहानी- तुनिषा की मां के शीजान के परिवार पर आरोप शीजान की गिरफ्तारी के बाद तुनिषा की मां वनीता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शीजान का पहले ही एक लड़की से अफेयर था। इसके बावजूद उन्होंने तुनिषा से नजदीकियां बढ़ाईं। एक्ट्रेस की मौत से 3 महीने पहले शीजान पूरी तरह उन पर निर्भर थे। शीजान के पास खुद की कार नहीं थी, वो तुनिषा की कार से आया-जाया करते थे। तुनिषा सेट पर घर से ही शीजान के लिए भी खाना ले जाती थीं। वो उनसे पैसे भी लिया करते थे। ?
आरोप- मां ने दबाया था तुनिषा का गला:मौत से पहले को-स्टार को फांसी का फंदा दिखाया, ₹100 के लिए मोहताज थीं एक्ट्रेस; पार्ट-2
By worldprime
On: फ़रवरी 18, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











