क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CGPSC Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर CBI की रेड, पूर्व IAS के ठिकानों पर भी छापा

On: जून 3, 2026 3:24 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को रायपुर, दुर्ग और भिलाई में बड़ी कार्रवाई की। CBI की टीम ने परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास पर छापेमारी की। वहीं दुर्ग-भिलाई में रिटायर्ड IAS जे.के. ध्रुव और राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो के ठिकानों पर भी जांच की गई।tcw

जानकारी के अनुसार, भिलाई सेक्टर-10 स्थित जे.के. ध्रुव के निवास पर सुबह से दस्तावेजों की जांच जारी रही। जे.के. ध्रुव पहले से ही CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में आरोपी हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं भिलाई के तालपुरी स्थित अमृत खलखो के घर पर भी CBI टीम ने जांच की। अमृत खलखो के बेटे और बेटी का चयन राज्य सेवा परीक्षा में उच्च पदों पर हुआ था।

CGPSC Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर CBI की रेड, पूर्व IAS के ठिकानों पर भी छापा

2020 से 2022 की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

CGPSC भर्ती घोटाला वर्ष 2020 से 2022 के बीच आयोजित राज्य सेवा परीक्षाओं से जुड़ा है। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की अनदेखी कर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों और करीबियों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर चयनित किया गया।

CBI जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्तेदारों और परिचितों को अनुचित लाभ पहुंचाया। जांच एजेंसी के मुताबिक प्रश्नपत्र लीक करने और चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने में आयोग के कुछ अधिकारियों की भी भूमिका रही है।

CGPSC Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर CBI की रेड, पूर्व IAS के ठिकानों पर भी छापा

आरती वासनिक पर गंभीर आरोप

CBI के अनुसार परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर पर प्रश्नपत्र लीक करने और गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि प्रश्नपत्र कुछ चुनिंदा लोगों तक पहुंचाए गए, जिनके परिजनों का बाद में उच्च पदों पर चयन हुआ।

CGPSC Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर CBI की रेड, पूर्व IAS के ठिकानों पर भी छापा

सितंबर 2025 में हुई थीं बड़ी गिरफ्तारियां

इस मामले में CBI पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुमित ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर मिशा कोसले और जिला आबकारी अधिकारी दीपा आदिल शामिल हैं। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

जुलाई 2024 में दर्ज हुई थी FIR

राज्य सरकार की अनुशंसा पर CBI ने 9 जुलाई 2024 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान नियमों को दरकिनार कर परीक्षाओं और इंटरव्यू को प्रभावित किया गया, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ।

CGPSC Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर CBI की रेड, पूर्व IAS के ठिकानों पर भी छापा

दस्तावेजों की जांच जारी

CBI की ताजा छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि भर्ती घोटाले में और किन लोगों की भूमिका रही तथा किस स्तर तक चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली आगजनी पर वर्ल्ड मीडिया:अलजजीरा ने लिखा- भारतीय इमारतों में सुरक्षा इंतजाम नहीं, BBC की रिपोर्ट- नियमों की अनदेखी से हादसा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur News: डूबने से 2 युवकों की मौत, एक युवक तालाब में कमल के जाल में फंसा, दूसरा डैम में डूबा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ATF की कीमतों पर ₹75.60 प्रति लीटर कैप लगाया:सरकार ने ₹10,000 करोड़ के फंड को मंजूरी दी, इससे जेट-फ्यूल की कीमतों को कंट्रोल किया जाएगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

26/11 हमले के दौरान पार्टी कर रही थीं कंगना रनोट:एक्ट्रेस बोलीं- हम सब नाच रहे थे, महेश भट्ट ने कहा- टीवी चालू करो

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Sanitation Strike: रायपुर में सफाई ठेकेदारों की हड़ताल शुरू, 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

COACHING ATTACK | खान सर की कोचिंग पर हमले का मामला पलटा!

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });