क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Trailer Accident: कोयले से लदा ट्रेलर पलटा; ड्राइवर और हेल्पर की मौत

On: फ़रवरी 18, 2026 1:12 अपराह्न
Follow Us:
bilaspur trailer accident: कोयले से लदा ट्रेलर पलटा; ड्राइवर और हेल्पर की मौत
---Advertisement---

Bilaspur Trailer Accident: बिलासपुर जिले की केंदा घाटी में मंगलवार दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोयले से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गया,(Kenda Ghat Trailer accident) जिसमें चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। (बिलासपुर कोयले से लदा ट्रेलर पलटा; ड्राइवर और हेल्पर की मौत)

जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक CG 04 PJ 3515 मध्यप्रदेश के उमरिया से रायपुर के लिए कोयला लोड (Bilaspur Coal loaded trailer crash) कर रवाना हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब वाहन केंदा घाटी से नीचे उतर रहा था, तभी खराब सड़क के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रेलर पलटते हुए नीचे जा गिरा और उसमें भरा कोयला सड़क पर फैल गया। (Bilaspur Trailer Accident Driver helper death)

WhatsApp Image 2026 02 17 At 10.18.00 PM 1024x771 1 300x226

केंदा पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक प्रकाश महरा (28), निवासी धनपुरी, जिला शहडोल को तत्काल रेस्क्यू कर पेंड्रा अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मालिक ने कहा- ड्राइवर अकेला था

घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह और केंदा प्रभारी अशोक मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रेलर मालिक अजीत विश्वकर्मा (निवासी शहडोल) से संपर्क करने पर उसने पुलिस को बताया कि वाहन में केवल चालक ही सवार था।

हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी कि ट्रेलर में एक और व्यक्ति भी मौजूद था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर सड़क पर फैले कोयले को हटवाना शुरू किया।

Bilaspur Trailer Accident

कोयले के नीचे दबा मिला हेल्पर

जब कोयला हटाया गया तो ट्रेलर के नीचे एक युवक दबा मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उमेश विश्वकर्मा (25), निवासी धनपुरी, जिला शहडोल के रूप में हुई, जो ट्रेलर में हेल्पर के तौर पर कार्यरत था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });