बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 30 दिनों की अंतरिम जमानत पर हैं। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद बुधवार को राजपाल शाहजहांपुर में अपने पैतृक गांव कुंडरा पहुंचे। तमाम लोग उनसे मिलने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा, मेरे लिए जेल एक चिंतन शिविर जैसा रहा है। जिस तरह देश की हर व्यवस्था अपग्रेड हो रही है, वैसे ही जेलों को भी आधुनिक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, जेलों में स्मोकिंग जोन बनाया जाना चाहिए। हम स्मोकिंग को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। लेकिन जब देश में इसकी बिक्री होती है और इसका कारोबार चलता है तो जेल और सुधार गृहों में इसके लिए भी अलग जगह होनी चाहिए। हम खुद भी धूम्रपान के शिकार हैं, छोड़ने की बहुत कोशिश की। लेकिन अभी तक पूरी तरह छोड़ नहीं पाया। राजपाल बोले- 600 करोड़ लोग मुझे नाम से जानते हैं कॉमेडियन राजपाल ने कहा, पूरी दुनिया में मेरे प्रशंसक हैं। 800 करोड़ लोगों की आबादी में से लगभग 600 करोड़ लोग मुझे नाम से जानते हैं। राजपाल ने खुद को भारतीय सिनेमा का एक जिम्मेदार अभिनेता बताया, जो कॉमेडी, गंभीर और विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाना जानता है। उन्होंने कहा, कला एक विज्ञान है और मैं खुद को विज्ञान का विद्यार्थी मानता हूं। मेरे लिए आटा, दाल, चावल और खेती-बाड़ी जीवन का आधार रहे हैं। जिस गांव में मैं खड़ा हूं, इससे मेरा बचप?
एक्टर राजपाल यादव बोले- जेलों में स्मोकिंग जोन बनना चाहिए:मैं सिगरेट नहीं छोड़ पा रहा; तिहाड़ से रिहा होकर शाहजहांपुर पहुंचे
By worldprime
On: फ़रवरी 18, 2026 4:26 अपराह्न
---Advertisement---





