रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेत खनन को लेकर अब सख्ती बढ़ सकती है। राज्यपाल रमेन डेका ने साफ कहा है कि रेत का खनन वैज्ञानिक और तय नियमों के मुताबिक होना चाहिए, ताकि विकास भी हो और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।. लोक भवन में खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि रेत राज्य के विकास के लिए जरूरी संसाधन है, लेकिन इसका अनियंत्रित दोहन नदियों, भू-जल और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।. राज्यपाल ने ड्रोन निगरानी और खनिज 2.0 पोर्टल के जरिए हो रही मॉनिटरिंग की सराहना करते हुए अवैध खनन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों की प्राकृतिक संरचना और जलधारण क्षमता को बचाना बेहद जरूरी है।. इतना ही नहीं, राज्यपाल ने रेत खनन वाले क्षेत्रों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने की बात भी कही। जरूरत पड़ने पर IIT जैसे विशेषज्ञ संस्थानों से सर्वे और तकनीकी अध्ययन कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में बेहतर और संतुलित खनन नीति बनाई जा सके।. Chhattisgarh Sand Mining Update: Drone Monitoring, Governor Ramen Deka, Illegal Mining Crackdown, CG Khanij 2.0 Portal, Mineral Department, River Conservation, and Latest Sand Mining Rules and News.